{"_id":"5dc5671d8ebc3e5b79597374","slug":"dead-body-could-not-found-yet-two-student-drowning-in-ganga-tulsighat-during-bath-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे दोनों बच्चों का दूसरे दिन भी नहीं पता चला, परिजन हुए बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे दोनों बच्चों का दूसरे दिन भी नहीं पता चला, परिजन हुए बेसुध
Fri, 08 Nov 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को ढंढूने के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के तुलसी घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबे दो छात्रों का अब तक पता नहीं चल पाया है। दोनों के शव की तलाश में जुटे गोताखोर और एनडीआरएफ के जवान दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ी मशक्कत के बावजूद भी इनके शव का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परिजन बेसुध होकर अपने बच्चे को देखने के इंतजार में प्रशासन की निगाहें ताक रहे हैं। अस्सी चौकी प्रभारी मुकेश तिवारी ने बताया कि पानी मे बहाव होने के कारण शव मिला नहीं।
विज्ञापन
चंदौली जिले के केशवपुर गांव निवासी अशोक सिंह का बेटा अश्वनी(17) और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निवासी राजेश का बेटा शिवांग पटेल(18) दुर्गाकुंड क्षेत्र में किराये के कमरे में रह कर कोचिंग करते थे। अश्वनी और शिवांग अपने दोस्त आशुतोष के साथ तुलसी घाट पर गंगा में नहाने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनके दोस्त ने शोर मचाया तो घाट किनारे मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भेलूपुर पुलिस ने एनडीआरएफ के जवानों के साथ दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लगा।