फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DCP Kashi Zone issues strict instructions to sailors: Do not carry more than capacity persons on boat

Dev Diwali: पुलिस का नाविकों को सख्त निर्देश, नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्ति न बैठाएं;किराये को लेकर कही ये बात

Fri, 24 Nov 2023 09:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Nov 2023 09:39 AM IST
सार

काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने गुरुवार को नाविकों को दिया। उन्होंने कहा, सीएनजी वाली नाव पर पेट्रोल अवश्य रखा जाए, ताकि इंजन बंद होने की दशा में उसे स्टार्ट करने में आसानी हो।

विज्ञापन
DCP Kashi Zone issues strict instructions to sailors: Do not carry more than capacity persons on boat
वाराणसी के गंगा घाट पर नावें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में देव दिवाली पर नावों के संचालन को लेकर पुलिस ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने गुरुवार को नाविकों को निर्देश दिया कि नाव की क्षमता से अधिक व्यक्ति किसी भी स्थिति में नहीं बैठेंगे। नाव में हर हाल में लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्सा और टॉर्च जरूर रखना होगा। उन्होंने कहा, सीएनजी वाली नाव पर पेट्रोल अवश्य रखा जाए, ताकि इंजन बंद होने की दशा में उसे स्टार्ट करने में आसानी हो। सभी नाविक नाव की गति धीमी रखें। किराये को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। 

विज्ञापन

ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया नाविकों को

नाविक शराब पीकर नाव तो नहीं चला रहे हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को डीसीपी काशी जोन के निर्देश पर औचक चेकिंग शुरू की गई। नमो घाट, राजघाट और प्रह्लाद घाट पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया पुलिस की चेकिंग में कोई भी नाविक शराब पिये हुए नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed