{"_id":"56fae7fd4f1c1b054df009b9","slug":"dayal-dominated-by-exiles-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के दयाल बंधुओं का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के दयाल बंधुओं का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनदीप स्कूल में आयोजित 44वीं जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में तीसरे दिन मंगलवार को बालक एकल में मेजबान यूपी को तमिलनाडु की से कड़ी चुनौती मिली। यूपी के शिवदयाल ने क्वार्टर फाइनल में अजय कुमार को और यूपी के ही गुरुदयाल ने तमिलनाडु के आसिफ रजा तो परास्त कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
उधर, तीसरे क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के श्रीहरि नीतीश ने अपने ही प्रदेश के एम आस्ट्रीन को तथा तमिलनाडु के एम इजाज ने यूपी के ब्योमप्रकाश को परास्त कर अंतिम चार में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में तीसरे दिन सुबह चौथे चक्र के मुकाबले में तमिलनाडु के श्रीहरि नीतीश ने यूपी के मो. आदिल अहमद को हराया जबकि जबकि यूपी के ब्योमप्रकाश ने महाराष्ट्र के सिद्धांत को शिकस्त दी।
इसी प्रकार तमिलनाडु के एम इजाज ने मणिपुर के अटल सोकियान, तमिलनाडु के मुकेश ने यूपी के अजय सोनकर, यूपी के शिवदयाल ने तमिलानाडु वी इलांगान गोवान, असम के इरफान अली ने तमिलनाडु के एम कार्तिक राजा, यूपी के गुरुदयाल ने महाराष्ट्र के दीपक को हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मैचों में बैंक आफ इंडिया के अभिषेक भारती, यूपी के मो. रेहान, अश्वनी मौर्या, प्रदीप कुमार, दिल्ली के मो. समीर, झारखंड के नीतीश कुमार, असम से निहाल दास, बंगाल के दीपू चौधरी, मणिपुर लिंग फाजम और तमिलनाडु के सूर्यप्रकाश ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। मंगलवार को बालिका वर्ग में तमिलनाडु का वर्चस्व रहा।