फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Day night special camp closed, vaccine will be taken in hospital

डे नाइट स्पेशल कैंप बंद, अस्पताल में लगेगा टीका

Sat, 05 Feb 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Day night special camp closed, vaccine will be taken in hospital
जिले में कोरोना टीकाकरण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए अब पहले से सिगरा स्टेडियम और एलटी कॉलेज परिसर में चल रहे डे नाइट स्पेशल कैंप को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले की तरह लोग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टीका लगवा सकेंगे। साथ ही प्रमुख चौराहों पर और घर-घर टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 18 साल से अधिक उम्र के करीब 29.50 लाख लोगों को शत-प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि नौ लाख लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया जाना बाकी है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सिगरा स्टेडियम और एलटी कॉलेज में चल रहे डे नाईट स्पेशल टीकाकरण कैम्प को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से इनका करार भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

इस महीने तक पूरा हो जाएगा किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य
जिले में 3 जनवरी से चल रहे 15 से 17 साल तक के किशोरों के टीकाकरण अभियान में तीन लाख किशोरों को टीका लगाने का जो लक्ष्य रखा गया है,उसका लक्ष्य इस महीने तक स्वास्थ विभाग की ओर से पूरा कर लिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में निर्धारित लक्ष्य तीन लाख के सापेक्ष दोबारा 212200 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed