फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters then hoisted the flag

बेटियों ने फिर फहराया परचम

Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Daughters then hoisted the flag
कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) में एक बार फिर से बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां टॉपर रहीं। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (बारहवीं) में सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू की संजना सिंह ने विज्ञान वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंकों से वाराणसी में टॉप किया। वहीं वाणिज्य वर्ग में इसी स्कूल की संपदा तिवारी 97 प्रतिशत अंक हासिल कर सेकंड टॉपर रहीं। उधर, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (दसवीं) में सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली की छात्रा खुशी अग्रवाल ने 97.83 प्रतिशत अंकों से जिले में टॉप किया। बता दें कि होनहार संजना सिंह ने दो साल पहले दसवीं कक्षा में भी जिले में सर्वाधिक अंक अर्जित किए थे।
विज्ञापन


सोमवार को आईसीएसई बोर्ड के बारहवीं और दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस साल जिले में दसवीं में 1300 और बारहवीं में एक हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू की संजना सिंह बारहवीं में विज्ञान वर्ग में जिले की टॉपर रहीं। कामर्स वर्ग में संपदा तिवारी अव्वल रहीं। इसी स्कूल की छात्रा ईशा राय को 96.8 प्रतिशत अंक मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं आयुषी 96.6 अंकों से चौथे स्थान पर रहीं। इसी तरह दसवीं में सेंट जॉन्स मढ़ौली की खुशी अग्रवाल ने 97.83 अंकों से टॉप किया। सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू के श्रेयांश मोहन 96.83 अंकों से सेकंड टॉपर रहे। 97.17 अंक पाकर सेंट जॉन्स मढ़ौली की तूलिका शिवानी और सेंट जोसेफ के शौर्य श्रीवास्तव व सृजन सौरव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मढ़ौली की छात्रा सरगम गुप्ता 96 फीसदी अंक पाकर चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed