फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughters of Juice and Vegetable Vendors Selected for SAI Hostel, Hazaribagh

Varanasi News: जूस और सब्जी बेचने वालों की बेटियां साई छात्रावास हजारीबाग के लिए चयनित

Fri, 22 May 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Juice and Vegetable Vendors Selected for SAI Hostel, Hazaribagh
वाराणसी की दो होनहार हॉकी खिलाड़ियों अन्नू पाल और अंजली प्रजापति का चयन साई सेंटर हजारीबाग में हुआ है। जूस और सब्जी बेचने वाले परिवारों से आने वाली इन बेटियों ने अपनी लगातार मेहनत से ये मुकाम हासिल किया। दशमीपुर लमही निवासी अन्नू पाल फुल बैक पोजिशन से खेलती हैं। अन्नू ने इस साल राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनके पिता सुभाष पाल जूस बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चांदमारी की अंजली प्रजापति फॉरवर्ड पोजिशन की तेजतर्रार खिलाड़ी हैं। उनके पिता दिलीप प्रजापति सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। दोनों खिलाड़ी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षक इदरीस अहमद से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। दोनों विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed