Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughter suffers fatal electric shock while rushing save mother village in mourning over both deaths in ballia

UP: मां को बचाने दौड़ी बेटी को भी करंट का झटका, दोनों की मौत से गांव में मातम; 9 फरवरी को होनी थी काजल की शादी

Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। बेटी काजल की 9 फरवरी को शादी होनी थी। उसे बचाने दौड़ी मां भी करंट की चपेट में आ गई। दोहरी मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Daughter suffers fatal electric shock while rushing save mother village in mourning over both deaths in ballia
बीना सिंह और काजल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार की शाम हादसे में मां-बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में पहले मां आईं, जबकि उन्हें बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की गिरफ्त में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




डूहा बिहरा गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में वाटर पंप लगा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश हैंडपंप में करंट उतर आया और बीना सिंह उसकी चपेट में आ गईं। मां को करंट से तड़पता देख उनकी 20 वर्षीय पुत्री काजल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


यह दृश्य देखकर छोटी बेटी सुमन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को करंट से अलग कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शादी की तैयारियों के बीच छा गया मातम
परिजनों ने बताया कि काजल की शादी ताड़ीबड़गांव निवासी युवक से तय हुई थी। विवाह की तिथि 9 फरवरी निर्धारित थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं।

बीना सिंह अपने पीछे तीन पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह और दो पुत्रियां काजल और सुमन छोड़ गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कहते रहे कि मां और बहन उन्हें छोड़कर क्यों चली गईं। 

उनकी व्यथा सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बताया जाता है कि बीना के पति राकेश सिंह इलाहाबाद में ठेकेदारी करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व वह भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और अभी उनका उपचार चल रहा है। ऐसे में परिवार पर आई इस दोहरी त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed