{"_id":"68ad8973956ff853ad0dc19c","slug":"daughter-in-law-filed-dowry-harassment-case-and-mother-in-law-died-in-varanasi-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस तो सास की हुई मौत, पति ने पुलिस को बताई ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस तो सास की हुई मौत, पति ने पुलिस को बताई ये बड़ी बात
Tue, 26 Aug 2025 03:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:46 PM IST
सार
मां की मौत के बाद बेटे ने पुलिस को बताया कि नाजिया ने आए दिन घर में विवाद करती थी, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उसी क्रम में मुकदमे की जानकारी होते ही मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वाराणसी जिले के कैंट थाने में बहू नाजिया उस्मान द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलते ही सास नसरीन की सोमवार की शाम हृदयागति थमने से मौत हो गई। बहू नाजिया ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मां नसरीन की मौत के बाद बड़े पुत्र दानिश ने कैंट थाने में नाजिया उस्मान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि नाजिया ने आए दिन घर में विवाद करती थी, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उसी क्रम में मुकदमे की जानकारी होते ही मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है। इससे पहले विवाहिता ने पति समेत छह के खिलाफ सोमवार को कैंट थाने में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
नाजिया उस्मान ने पुलिस को बताया कि पति मोहम्मद फैसल, सास नसरीन, ससुर जीनुस, जेठ दानिश, बुआ नूरजहां और मामा ससुर रफीकुद्दीन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। ससुराल पक्ष से तलाक की धमकी दी जा रही है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।