फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dashashwamedh Plaza Gondola become Selfie Point in varanasi

Varanasi: दशाश्वमेध प्लाजा गंडोला बना सेल्फी प्वाइंट, मेयर बोले- यह काशी की आधुनिकता व अध्यात्म का रंग है

Thu, 14 Mar 2024 08:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

Kashi Ropeway: नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रकाश गौर ने बताया कि देश के पहले रोपवे सर्विस में गंडोला में यात्रा के दौरान शिव और राम धुन सुनाई देगी। केवल 16 मिनट में कैंट स्टेशन से गोदौलिया की 3.85 किलोमीटर की यात्रा तय होगी।

विज्ञापन
Dashashwamedh Plaza Gondola become Selfie Point in varanasi
दशाश्वमेध प्लाजा गंडोला के साथ सेल्फी लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध प्लाजा गंडोला के साथ सेल्फी लेने का नया प्वाइंट बन गया है। गुरुवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने रोपवे के गंडोला का परदा जैसे हटाया वैसे ही वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


मेयर ने कहा कि काशी के नवनिर्माण में आधुनिकता और अध्यात्म का रंग दिख रहा है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रकाश गौर ने बताया कि देश के पहले रोपवे सर्विस में गंडोला में यात्रा के दौरान शिव और राम धुन सुनाई देगी। केवल 16 मिनट में कैंट स्टेशन से गोदौलिया की 3.85 किलोमीटर की यात्रा तय होगी।
विज्ञापन


गंडोला से करीब 50 मीटर की ऊंचाई से काशी दर्शन होगा। रोपवे का निर्माण 807 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गंडोला उपलब्ध रहेगा। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। रोपवे के केबल पर 150 गंडोला चलेंगे। एक गंडोला में 10 यात्री सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed