फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dashashwamedh and Jangambari will become the first smart ward

दशाश्वमेध और जंगमबाड़ी बनेंगे पहले स्मार्ट वार्ड

Sun, 23 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dashashwamedh and Jangambari will become the first smart ward
दशाश्वमेध और जंगमबाड़ी वार्ड पहले स्मार्ट वार्ड बनेंगे। इन दोनों वार्डों में काफी काम पूरा हो गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चयनित चार अन्य वार्डों में काम की गति अभी धीमी है। इन वार्डों में नये सिरे से पेयजल, सीवर की पाइप लाइन बिछाने के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, कोविड के चलते कार्य धीमा हो गया था। अब कुछ दिनों से गति आई है। दशाश्वमेध में 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जंगमबाड़ी वार्ड में सीवर का 65 प्रतिशत काम हुआ है। कुछ गलियों में चौका पत्थर व अन्य कार्य पूरे होंगे। स्मार्ट वार्डों के कार्य में तकनीकी कारणों से भी देरी हो रही है। समय-समय पर स्थानीय लोगों की ओर से कार्यदायी संस्था द्वारा हीलाहवाली की शिकायतें भी आती हैं। कामेश्वर महादेव वार्ड में कार्यदायी संस्था पर पिछले साल 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। जंगमबाड़ी में 13.53 करोड़, दशाश्वमेध में 12.65 करोड़, कामेश्वर महादेव वार्ड में 16.22 करोड़, राजमंदिर में 17.09 करोड़ व कालभैरव वार्ड में 16.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वीडीए को गढ़वासी टोला में स्मार्ट वार्ड की जिम्मेदारी मिली है। यहां 20 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। इस वार्ड के विकास में 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कामेश्वर महादेव वार्ड में 35 प्रतिशत, कालभैरव में 44 प्रतिशत और राजमंदिर वार्ड में 53 प्रतिशत काम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed