फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daroga threatened retired person in azamgarh

दरोगा की धमकी, प्रधानमंत्री को पत्र भेजा तो फर्जी केस में फंसा दूंगा

Wed, 20 Dec 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
daroga threatened retired person in azamgarh
UP Police
यूपी के आजमगढ़ निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बुधवार को डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।  उसका आरोप है कि थाने पर मौजूद दरोगा ने उसे धमकी दी कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सूचना मांगते हो। यदि सूचना मांगना बंद नहीं किया तो तुम्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव निवासी पन्नालाल यादव पन्नालाल यादव एमटीएनएल का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्होंने मकान, दूकान, जमीन आदि खरीदी।  उसका आरोप है कि नौकरी से रिटायर होकर घर आने पर परिवार के लोग हिस्सा नहीं दे रहे।
विज्ञापन


ऐसे में वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा है। एसडीएम, डीएम आदि के यहां गुहार लगाने के बाद भी न्याय मिला तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जनसूचना के तहत जवाब मांगा। डीएम ने पन्नालाल की शिकायत पर मामले के निस्तारण के लिए देवगांव कोतवाली में 15 दिसंबर को पत्र भेजा था। 16 दिसंबर को पन्नालाल थाने पहुंचा।


उसका आरोप है कि थाने पर तैनात एक दरोगा ने उसे धमकी दिया कि तुम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति आदि को ज्यादा पत्र भेजते हो, पत्र भेजना नहीं बंद किया तो तुम्हारे खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दूंगा। इतना ही नहीं उसने काम करने के एवज में हिस्सा देने की भी बात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed