{"_id":"57e04a664f1c1b223aa839a2","slug":"darbhanga-ghat-musical-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आज जाने की जिद ना करो...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आज जाने की जिद ना करो...’
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस में सोमवार की शाम गीतों-गजलों से तर-ब-तर हुई। बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका डॉ. नासिद कमाल के गायन के बाद अंजना नाथ ने गजलों, सूफी भजनों से समा बांधा। इससे पहले जाने माने चित्रकार जितिन दास की अगुवाई में चित्रकला कार्यशाला में बनारस के घाटों पर आधारित पेंटिंग उकेरी गई। इस कार्यशाला के जरिए सार्क देशों के बीच बेहतर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
शाम सात बजे शुरुआत हुई डॉ. नासिद के गायन से। इनके बाद अंजना नाथ ने मुझसे भूल हो गई है अल्लाह-अल्लाह...के बोल से गायन की शुरुआत की। दूसरी बंदिश के बोल थे-जा जा रे पागल मनवां....। अंत में गजल की बंदिश- आज जाने की जिद ना करो/ मेरे पहलू में बैठे रहो...को सुनाकर उन्होंने खूब तालियां बटोरीं। तबले पर पं. कुबेर नाथ मिश्र, बांसुरी पर अतुल शंकर ने संगत की। संचालन विनोद सिंह ने किया।
चित्रकला कार्यशाला में नेपाल की रागिनी उपाध्याय, गुरुंग औडियाल, नरेंद्र प्रसाद, अनीता के अलावा बांग्लादेश के चित्रकार फरीदा जमान, जमाल अहमद, विनीता करीम, सुल्तान इस्तियाक, रंजीत दास, मुनीर जमान और भारतीय चित्रकारों में जितिन दास, सुजीत राय, भारती प्रजापति, विनोद शर्मा, राधिका सुराना हिस्सा ले रहे हैं। आर्ट बियांड बार्डर की ओर से आयोजित ‘आर्टिस्ट इन रेजिडेंसी’ कार्यशाला 25 सितंबर तक चलेगी।