फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dangal organized on nag panchami during coronavirus infection after ban by administration in varanasi up

यूपी: रोक के बावजूद नाग पंचमी पर अखाड़े में हुआ दंगल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jul 2020 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Dangal organized on nag panchami during coronavirus infection after ban by administration in varanasi up
दंगल में दांव-पेंच लगाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी है, जिससे कि भीड़ इकट्ठा न हो। लेकिन लोग लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शनिवार को नाग पंचमी पर रोक के बावजूद भी दंगल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

वाराणसी में इस साल नाग पंचमी पर मंदिरों और नाग कूपों पर लगने वाले मेले पर रोक लगा दी थी। साथ ही अखाड़ों में होने वाले दंगल कुश्ती के आयोजन पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन लोहटिया के बड़ा गणेश अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में शनिवार को प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन हुआ। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



नाग पंचमी के अवसर पर अखाड़ा समिति की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को जमकर पटखनी दी। कुछ लोग अखाड़े में मुंह पर मास्क लगा कर खड़े थे, तो वहीं पहलवान बेधड़क एक-दूसरे के साथ मल्लयुद्ध करने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंतरराष्ट्रीय अखाड़ा बड़ा गणेश के उस्ताद उत्तर प्रदेश केसरी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले स्व लल्लु पहलवान स्मृति विराट कुश्ती दंगल का कार्यक्रम कोरोना महामारी के वजह से स्थगित है। आखाड़े पर केवल श्रृंगार पूजा-अर्चना का कार्य हुआ।

अखाड़े में सीखने वाले पहलवानों ने कुश्ती लड़ी है। इस दौरान सभी ने मास्क लगाया हुआ था और हाथों को सैनिटाइज किया था। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं से भी महामारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया होगा तो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा।

दूसरा मामला चोलापुर के कटारी गांव में देखने को मिला। जहां गांव के प्रतिष्ठित लोगों को पगड़ी बांधकर कई जोड़ी कुश्तियां हुई। जहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। फिलहाल इस मामले में चोलापुर थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed