फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Damage to mangoes, beneficial rain for summer crops

Varanasi News: आम को नुकसान, जायद के फसलों के फायदेमंद बारिश

Fri, 01 May 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Damage to mangoes, beneficial rain for summer crops
आंधी-बारिश से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। मगर, आम, फूल की फसल को नुकसान हुआ है। जबकि बारिश जायद की बोआई और सब्जियों के लिए फायदेमंद है। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि बारिश से जायद की फसल मूंग, उरद, हराचारा, सनई और ढैंचा की बोआई शुरू हो जाएगी। गेहूं की कटाई के बाद किसान खेतों की जोताई कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि किसान खरीफ मौसम की फसल उर्द व मूंग की बोआई कर सकते हैं। सब्जी की फसलों में कीड़े का प्रकोप बढ़ सकता है। किसान मौसम साफ होने पर कीटनाशी दवाओं के साथ ही फफूंदनाशी दवाओं का भी हल्का छिड़काव कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि आंधी से 15 फीसदी आम गिरा है। जबकि बारिश के साथ पत्थर पड़ने से आम खराब होने हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed