{"_id":"6a311d86ca25a89a3a0fcaab","slug":"dalmandi-widening-varanasi-bulldozer-action-on-12-building-work-to-remove-100-trolley-loads-of-debris-underway-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी चौड़ीकरण: 12 भवनों पर चला बुलडोजर, हर दिन 100 ट्रॉली मलबा हटाने का काम जारी; तेजी से पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी चौड़ीकरण: 12 भवनों पर चला बुलडोजर, हर दिन 100 ट्रॉली मलबा हटाने का काम जारी; तेजी से पूरा होगा काम
Tue, 16 Jun 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:25 PM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत भवनों को ध्वस्त करने का काम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को 12 भवनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी के बहुप्रतीक्षित दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत मंगलवार सुबह 6 बजे से वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। अभियान के दौरान कुल 12 भवनों पर कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के साथ-साथ मलबा हटाने का कार्य भी तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 100 वाहनों से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
उधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा व ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन