फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन जिलों में दलितों ने हनुमान मंदिर पर कब्जा करने का किया एलान, चिपकाए पोस्टर

Tue, 11 Dec 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Dalits announce to capture hanuman temple in this district in UP
चस्पा पोस्टर - फोटो : amar ujala
राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी के दलित होने संबंधी बयान की आंच उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध बिजेथुआ महावीर मंदिर तक आ पहुंची है। जौनपुर के सूरापुर और सुल्तानपुर के प्रमुख बाजारों में पोस्टर लगाकर दलितों को 11 दिसंबर को बिजेथुआ धाम पहुंच कर मंदिर पर कब्जा करने की अपील की गई है। इससे जहां पुलिस और प्रशासन हैरान है, वहीं सवर्ण समाज में रोष फैल गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Dalits announce to capture hanuman temple in this district in UP
Hanuman and sun
जगह-जगह चस्पा किए गए पोस्टरों में बिजेथुआ दलित धाम बनाने, हनुमान मंदिर में ब्राह्मणों के प्रवेश पर रोक लगाने और मंदिर पर कब्जा करने का एलान किया गया है। पोस्टर में महात्मा बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के साथ प्रेमचंद उर्फ प्रेम की तस्वीर छपी है।

 
Dalits announce to capture hanuman temple in this district in UP
चस्पा पोस्टर - फोटो : amar ujala
प्रेमचंद ने खुद को सुल्तानपुर जिले के विधानसभा जयसिंहपुर का पूर्व प्रत्याशी बताया है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन और पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। वहीं, बहुसंख्यक समाज में रोष देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dalits announce to capture hanuman temple in this district in UP
UP Police
इस मामले में सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला का कहना है कि  पोस्टर लगाकर मंदिर पर कब्जा करने के एलान का मामला संज्ञान में आया हैं। मंदिर के आसपास फोर्स लगा दी गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed