फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dalit girl kidnapped in jaunpur thrown out car by miscreants in varanasi after nine hours

UP: जौनपुर से अगवा BJP नेता की बेटी को 9 घंटे बाद वाराणसी में फेंका, बेहोशी की हालत में हाथों से बह रहा था खून

Fri, 02 Aug 2024 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 07:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से अगवा हुई भाजपा नेता की बेटी को बदमाशों ने वाराणसी के दानगंज में नौ घंटे बाद फेंका। उसके दोनों हाथों से खून बह रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और बेटी को उसके पिता को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Dalit girl kidnapped in jaunpur thrown out car by miscreants in varanasi after nine hours
इसी घर के भीतर रखी गई थी छात्रा, बाहर मौजद थी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भाजपा के एक नेता की 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने शुक्रवार को दानगंज क्षेत्र के तराव के समीप सड़क के किनारे फेंक दिया। बेहोश पड़ी बालिका के दोनों हाथों से खून बह रहा था और उसके कपड़े फटे हुए थे। ग्रामीण बालिका को उठा कर एक घर में ले गए और चोलापुर थाने की पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


होश में आने पर बालिका ने अपने पिता के बारे में बताया तो पुलिस ने उन्हें बुलाया। पिता आए तो पुलिस ने उन्हें बालिका के साथ जलालपुर थाने भेज दिया। जलालपुर थाने की पुलिस ने देर रात बालिका के पिता की तहरीर पर धारदार हथियार से हमला करके अगवा करने और धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
दानगंज-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर तराव के समीप शाम चार बजे सड़क के किनारे मिली बालिका ने बताया कि वह कक्षा छह की छात्रा है। सुबह सात बजे घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने उसे खींच कर जबरन बैठा लिया। इनमें से तीन ने नकाब पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने ब्लेड से बालिका के हाथ में कई जगह वार किया। कहा कि तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। ब्लेड के वार से ही उसके दोनों हाथों से खून बह रहा है। विरोध करने और छीनाझपटी में उसके कपड़े भी फट गए। वह कब बेहोश हो गई, उसे पता ही नहीं लगा। ग्रामीणों की सूचना पर दानगंज चौकी प्रभारी चित्रसेन सिंह आए और मेडिकल टीम बुलाकर उन्होंने बालिका का उपचार कराया।

उधर, बालिका स्कूल से घर नहीं पहुंची। इस पर उसके पिता ने बेटी के लापता होने के संबंध में जलालपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी। दानगंज चौकी प्रभारी की सूचना पर जलालपुर थाने की पुलिस के साथ बालिका के पिता आए। पिता को देखते ही बालिका फफक कर रोने लगी। इसके बाद वह अपने पिता और पुलिस के साथ जलालपुर थाने चली गई। उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि जौनपुर की पुलिस के साथ बालिका के पिता आए थे। वह बालिका को अपने साथ ले गए हैं। 

3 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज हुआ
एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि बालिका के मेडिकल मुआयना में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। बालिका के अपहरण, उसे धारदार हथियार से चोट पहुंचाने, धमकाने सहित अन्य आरोपों में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें खर्गसेनपुर निवासी प्रदीप उर्फ भोनू, रेहारी निवासी हिमांशु पाल और सरैया जलालपुर के महेश बिंद का बेटा और कुछ अज्ञात लोग आरोपी हैं। पुलिस टीम तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed