{"_id":"5acf797d4f1c1b833d8b4b83","slug":"dalit-girl-burn-self-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिट्टी का तेल छिड़क कर दलित युवती ने लगाई आग, एक जून को होनी थी शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का तेल छिड़क कर दलित युवती ने लगाई आग, एक जून को होनी थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के गांव में गुरुवार को दलित युवती प्रीति (20) ने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंदकर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां हीरावती देवी ने बताया कि प्रीति की एक जून को शादी होनी थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सलारपुर गांव निवासी बसंतलाल गौतम रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी हीरावती, बेटा नयन कुमार और दो बेटियां रहती हैं। गुरुवार को दोपहर हीरावती अपने बेटे के साथ दवा लेने के लिए बाजार गई थी।
विज्ञापन
बेटी प्रीति (20) घर में थी जबकि उसकी आठ वर्ष की छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। घर के अंदर से प्रीति के चीखने की आवाज सुनकर छोटी बहन पहुंची तो बंद कमरे से धुंआ निकलता देख शोर मचाने लगी।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रीति की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मां और भाई भी घर आ गए। हीरावती देवी ने बताया कि प्रीति आठ बेटियों में सातवीं थी। उसकी शादी भदोही जिले के बगासपुर गांव में तय थी और एक जून को होनी थी। उसने ऐसा कदम क्यूं उठा लिया इस बात से वह खुद हैरान है।