फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalai Lama will come sarnath tomorrow

दलाईलामा के स्वागत में सजने लगा सारनाथ, कल भारतीय विवि संघ के अधिवेशन में शामिल होंगे धर्मगुरु

Sun, 18 Mar 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 18 Mar 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama will come sarnath tomorrow
दलाई लामा - फोटो : file photo
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के आगमन की तैयारियां सारनाथ में जोरों पर हैं। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर को पंचशील झंडों और फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां 19 से 21 मार्च तक आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय संघ के 92वें अधिवेशन में तिब्बती धर्मगुरु शामिल होंगे और प्रतिभागी कुलपतियों से सीधा संवाद करेंगे।

अधिवेशन के तीन तकनीकी सत्रों में विघटनकारी तकनीकी, नवाचार, उद्यमशीलता और मानव मूल्यों पर देश के कई विद्वान अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के लिए संस्थान की साज-सज्जा को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तिब्बती धर्मगुरु के स्वागत के लिए सारनाथ के मवइया तिराहे पर भव्य तोरणद्वार बनाया जा रहा है। संस्थान परिसर और हवेलिया सारनाथ में भी तोरणद्वार बनाए जाने के साथ तिब्बत के पारंपरिक अंदाज में सजावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. देवराज सिंह ने बताया कि दलाईलामा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संस्थान के छात्र-छात्राओं को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को धर्मशाला से तिब्बती धर्मगुरु के सुरक्षाकर्मी यहां पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed