फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi widening Force returns after month two buildings demolished administration blocks road

दालमंडी चौड़ीकरण: डेढ़ महीने बाद फिर पहुंची फोर्स...भवन पर चले हथौड़े, सीएम ने कहा था- जल्द पूरा हो काम

Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी में जब प्रशासन की टीम पहुंची तो दुकानदार, व्यापारी सभी सकते में आ गए। दो भवनों को पहले ही चिह्नित कर दिया गया था। यहां एक सप्ताह पहले सामान खाली करने की अपील की गई थी।

विज्ञापन
Dal Mandi widening Force returns after month two buildings demolished administration blocks road
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

Dalmandi Varanasi: डेढ़ महीने बाद 150 पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम मजदूरों को लेकर दालमंडी पहुंची। यहां सातवें मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। मजदूरों ने हथौड़े चलाकर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


पूरी गली को पहले बैरिकेड किया गया। यहां पर कुल 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ध्वस्तीकरण के अभियान के बाद एसआईआर शुरू हो गया था। इस कारण से कार्रवाई रुकी थी। कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने दुकानदारों से भवन से बाहर निकलने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों और वाहन को रोके गए। गली में भवन का मलबा गिरा पड़ा है।
विज्ञापन


एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने कहा कि तीन मकान तोड़े जाने थे। एक मकान भवन स्वामी स्वयं तोड़ रहे हैं। एक मकान का ध्वस्तीकरण किया गया। इसके बाद दूसरे मकान को तोड़ेंगे। प्लास्टिक के दुकानदार गुडडू खां ने कहा कि मकान मालिक से कोई बातचीत नहीं हुई थी। 15 दिन पहले कहा गया था दुकान खाली कर दो। यह 100 साल पुरानी दुकान है। क्षेत्र के रशीद ने कहा कि तीन पीढि़यों की दुकान है। अब हम कहां जाएंगे। आज बोला गया खाली कर दो। इरफान ने कहा कि अचानक हो रही कार्रवाई से दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

यहां पर मुनादी के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में बताया जा रहा है। कई लोग रजिस्ट्री कराने यहां आए हैं। अब तक 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री कराई गई है। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में प्रतिदिन 15 से 20 लोग पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। जिनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी इलाके में मुनादी कराई जा रही है।

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की गई। भारी फोर्स के साथ वीडीए द्वारा चिन्हित 12 भवन में से पहले भवन पर कर्रवाई शुरू हो गई है। साथ ही दुकानदारों को 10 मिनट के अंदर मकान खाली करने को बोला गया है। 

एक महीने बाद फिर चला हथाैड़ा

बता दें कि बीते 15 नवंबर को दालमंडी चौड़ीकरण में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जो 12 भवन चिन्हित किए थे। उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया था। उस दिन सुबह 12 बजे से कार्रवाई डी. 50/ 207 जिसके भवन स्वामी मोहम्मद शाजिद और मोहम्मद वाजिद हैं, उनके तीन मंजिला भवन को ध्वस्त करने जब फोर्स के साथ वीडीए अधिकारी पहुंचे तो तीन मंजिला भवन खाली था।

उसमें नीचे की ओर आठ दुकानें खाली करने के लिए समय मांगा गया तो अधिकारी ने 10 मिनट का समय दिया और ऊपर को जाने वाली सीढ़ी को चाभी न मिलने पर ताला तोड़ कर ऊपर की मंजिल पर पांच मजदूर हथौड़ा और ग्रील मशीन से तीन मंजिला भवन को तोड़ने का कार्य करने लगे।

इसी भवन के सामने चार मंजिले मकान के अवैध निर्माण को तोड़ने गई टीम का महिला मकान मालकिन भवन संख्या सीके 67/27 नसीमा बनो ने विरोध करते हुए बोला मेरा अधिकार छीन लीजिए हम मुस्लिम है, तो उसका नाजायज फायदा न उठाएं।

पिछली बार एक महिला ने किया था विरोध

महिला ने आरोप लगाया था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है। पुराने मकान मालिक के नाम पर नोटिस दिए गए हैं। वीडीए की टीम ने मकान मालकिन से दस्तावेजों की मांग की है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

वीडीए द्वारा आज तीन भवनो कों ध्वस्तकरण करना था। तीसरा भवन सीके 67/1 सईद इल्ले अली का मकान है। जिसमें दस दुकान है। इनके भी भवन में जब वीडिए टीम पहुंची तो भवन स्वामी ने खाली करने के लिए थोड़ा समय मांगा।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। एसीपी दशाश्वमेध और एसीपी कोतवाली के साथ पीएसी भी मौजूद रही। दालमंडी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोनों तरफ से बैरिकेट्स लगा रास्ता बंद कर दिया गया था। 

इस दौरान आगे का मार्केट खुला हुआ था और दालमंडी जाने वाली सभी गलियों में जाम की स्थिति थी। जो लोग शादी संबंधित सामान खरीदने आ रहे थे, उन्होंने भी बोला पहले भी मार्केट करने आए हैं लेकिन इतनी समस्या नहीं हुई थी। बाजार टूट रहा है, यह देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। इस कारण दुकानदारों ने सामान का रेट भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed