फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi widening complaints by People reached PWD camp office in varanasi

Varanasi: दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए एक व्यक्ति ने जमा कराए जमीन के कागजात, समस्या लेकर पहुंचे 20 लोग

Tue, 14 Oct 2025 05:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Oct 2025 05:00 PM IST
सार

दालमंडी चौड़ीकरण से जुड़े तमाम सवालों को लेकर मंगलवार को दुकानदार और किरायेदार पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों को उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं। 

विज्ञापन
Dal Mandi widening complaints by People reached PWD camp office in varanasi
पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में 20 भवन मालिक और किरायेदार पहुंचे। उन्होंने न केवल पूछताछ की बल्कि अपनी समस्याओं के बारे में बताया। राजू कुमार उर्फ पिंटू कुमार ने अपने मकान से जुड़े कागजात जमा कराए। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने कहा कि कागजात जमा कर दीजिए। जांच कराने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। 

विज्ञापन


कोई और जानकारी चाहिए तो नदेसर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाइए। वहां बड़े अधिकारी समाधान करेंगे। सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर कालीचरण और सहायक बेलदार काशी से लोगों ने पूछताछ की। 
विज्ञापन


कई लोगों ने शिकायत की है कि चस्पा नोटिस पर दर्ज आराजी नंबर और उनके स्वामित्व वाले कागजात में उल्लेखित नंबर मेल नहीं खा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि कागजात की जांच कर मुआवजा दिया जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bihar Election: बिहार के चुनावी समर में लगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज, विधानसभा क्षेत्रों में बनाएंगे माहौल

क्या बोले भवन मालिक और किरायेदार

दालमंडी में ठाकुर सीताराम सत्यनारायण ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा है। कुछ लोगों ने कागजात पर नाम चढ़वा लिया है। पिता प्रेमशंकर मालिक हैं। 1925 के बाइलाज, डीड के कागजात जमा किए है। - राजू कुमार उर्फ पिंटू कुमार

मेरी जमीन मां मीना देवी के नाम से है। नोटिस में आराजी नंबर गलत है। मकान वैध होने के बाद भी कहा जा रहा है सरकारी जमीन पर बना है। इस संबंध में कागज जमा करने के लिए पूछने आया था। - पप्पू कुमार
दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर कुछ अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा कि सरकार मुआवजा नहीं देगी और जबरदस्ती तोड़ देगी। अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाए। कागजात की गड़बड़ी दूर कराई जाए। - सूरज सिंह एडवोकेट

मेरी दुकान 75 साल पुरानी है। किरायेदारी की रसीद है। पहले रजिस्ट्री नहीं होती थी। कागज नहीं है। पति नहीं हैं और तीन बेटियां हैं। दुकान तोड़ रहे हैं तो मुआवजा और दुकान मिलनी चाहिए। - शबनम खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed