फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi widening Bulldozers action after 5 January administration started making announcements

दालमंडी चौड़ीकरण: पांच जनवरी के बाद गरजेगा बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू की मुनादी; 37 दिन बाद कार्रवाई शुरू

Sun, 04 Jan 2026 06:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 06:50 AM IST
सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी निर्देश दे दिए हैं। इसको लेकर यहां मुनादी की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पांच जनवरी के बाद यहां एक बाद फिर बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन
Dal Mandi widening Bulldozers action after 5 January administration started making announcements
दालमंडी में चहलकदमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई फिर से शुरू होने जा रही है। क्षेत्र में प्रशासन की ओर से मुनादी कराई जा रही है। बताया गया है कि 5 जनवरी के बाद भवन और दुकानों को तोड़ने का अभियान दोबारा शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन


मुनादी के जरिये उन लोगों से अपील की गई है, जिनकी संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, कि वे स्वयं अपने भवन और दुकानें समय रहते खाली कर दें। प्रशासन का कहना है कि तय समय सीमा तक भवन खाली न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण के तहत तोड़फोड़ हुई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर प्रक्रिया अधूरी रह गई थी।वहीं जिन लोगों की रजिस्ट्री अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ चौक स्थित कैंप कार्यालय में आने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन का उद्देश्य है कि मुआवजा और रजिस्ट्री से जुड़े मामले जल्द निपट जाएं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद शेष लोगों की रजिस्ट्री प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। दालमंडी चौड़ीकरण की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। शनिवार को सर्किट हाउस में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार होगी सख्त कार्रवाई

पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी इलाके में मुनादी के माध्यम से बताया गया कि जिन भवन स्वामियों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और जिन्हें मुआवजा मिल चुका है, वे अपने भवन एक सप्ताह के भीतर खाली कर दें, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन भवन स्वामियों के नाम वीडीए की सूची में शामिल हैं, उनसे चौक थाना परिसर स्थित कैंप कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई।

कुछ दुकानदारों ने कहा कि वे चौड़ीकरण अभियान के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उजड़ने के बाद उन्हें पुनर्वास की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पांच जनवरी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की योजना बनाई गई है। मुनादी के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में बताया जा रहा है। कई लोग रजिस्ट्री कराने यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed