फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi: Notices issued to 12 houses without maps, instructions to vacate them within three days

दालमंडी चौड़ीकरण योजना: बिना नक्शे वाले 12 मकानों को नोटिस, तीन दिन में खाली करने के निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 02:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

दालमंडी में बिना नक्शे वाले 12 मकानों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन में मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। चौड़ीकरण को लेकर वीडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Dal Mandi: Notices issued to 12 houses without maps, instructions to vacate them within three days
दालमंडी में वीडीए की कार्रवाई तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को वीडीए उन 12 भवनों की पहचान की, जिनकी पुरानी फाइलें तो मौजूद थीं लेकिन नक्शे पास नहीं थे। जोनल अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि इन भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जोनल आधिकारी ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण होता है उसपर मुआवजा नहीं दिया जाता। बिना नक्शे के बने 12 भवनों को नोटिस दी गई है और तीन दिन के अंदर खाली करने का समय दिया गया है। अगर तय समय में भवनों को खाली नहीं किया जाता तो विभाग विधिक कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
एसीपी दशाश्वमेध शुभम सिंह, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने पूरे पुलिस बल के साथ दालमंडी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान गलियों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। एसीपी ने बताया कि अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed