{"_id":"5d4131f58ebc3e6cc80263c3","slug":"dabang-beat-shopkeeper-for-buy-products-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : सामान खरीदने आए दबंगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : सामान खरीदने आए दबंगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच
Wed, 31 Jul 2019 11:45 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दबंगों ने एक दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जौनपुर के जलालपुर स्थित बयालसी इंटर कॉलेज के सामने नीरज सिंह की दुकान है। बुधवार सुबह इनोवा कार से नीरज की दुकान पर चार लोग सामान खरीदने आए। जिसके थोड़ी देर बाद सभी ने नीरज सिंह का मुंह कपड़े से बांधकर लात घूसों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद मौके से दबंग फरार हो गए। घायल दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने मौका मुआयना किया और नीरज सिंह की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक लेन-देन के मामले में दबंगों ने दुकानदार को पीटा है। फिलहाल जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।