फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cylinder Crisis Food Stalls Closed in Assi Ghat Lanka Godauliya Ravindrapuri Maggi Selling for 70

Varanasi News: सिलिंडर...अस्सी घाट, लंका, गोदौलिया व रविंद्रपुरी में 70 फीसदी फूड स्टॉल बंद; 50 की मैगी 70 में

Sun, 15 Mar 2026 12:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Mar 2026 12:27 PM IST
सार

LPG Crisis in India: वाराणसी में कई ऐसी दुकानें हैं, जो सिलिंडर न मिलने के कारण बंद हो चुकी हैं। कुछ दुकानदारों ने अपने सामान महंगे कर दिया है। दुकानदार ने कहा कि गैस इतनी महंगी है कि 50 की मैगी अब 60-70 रुपये में बेचनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Cylinder Crisis Food Stalls Closed in Assi Ghat Lanka Godauliya Ravindrapuri Maggi Selling for 70
अस्सी घाट पर बंद पड़ीं दुकानें। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: रविंद्रपुरी, अस्सी, लंका, कबीरनगर, गोदौलिया समेत अन्य क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने सिलिंडर न मिलने के कारण काम बंद कर दिया। अस्सी घाट पर मैगी-चाय की दुकान लगाने वाले प्रभु साहनी ने बताया कि उनके पास गैस सिलिंडर नहीं है। जिसके कारण दुकान 3 दिनों से बंद है। वहीं घाट पर दुकान लगाने वाले अन्य लोगों ने बताया कि गैस इतनी महंगी हो गई है कि 50 की मैगी अब 60-70 रुपये में बेचनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में यह भी नहीं मिल पाएगी। रविंद्रपुरी में सबसे अधिक फूड स्टॉल लगते हैं। यहां भी बंद हो गए हैं, पिज्जा का स्टॉल लगाने वाले राकेश शर्मा ने बताया कि गैस सिलिंडर मिल नहीं रहा है और उसके बिना काम नहीं चल सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट व ढाबा अब चूल्हे पर आ गए हैं। यही नहीं, परिषद विद्यालय पर भी अब चूल्हे पर खाना बनने लगे हैं।
विज्ञापन


सिलिंडर नहीं मिला, सब्सिडी मिल गई: कलेक्ट्री फार्म निवासी वेद प्रकाश मिश्रा का सुंदरपुर की एचपी रोहिणी गैस एजेंसी में कनेक्शन है। उन्होंने 17 फरवरी को गैस की बुकिंग की और उन्हें 19 फरवरी को सिलिंडर की डिलीवरी का मेसेज मिल गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। कई बार फोन करने के बाद उन्हें 26 फरवरी को सिलिंडर मिला। लेकिन इसी दिन उनके नंबर पर एक ओर ओटीपी आया और उन्होंने वह डिलीवरी मैन को बता दिया तो उन्हें सिलिंडर तो दूसरी बुकिंग का नहीं मिला लेकिन सब्सिडी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर, मंडुवाडीह में बंद हो गई नाश्ते की दुकानें
चांदपुर चौराहा पर नाश्ते की तीन दुकानें बंद हो गई हैं। जो खुली हैं वहां समोसा गायब है। दुकानदारों ने बताया कि समोसे को पकाने में काफी समय लगने से ईंधन की खपत बढ़ गई है। गैस की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। चांदपुर चौराहे पर स्थित धीरू पटेल प्रीति मिष्ठान्न भंडार भट्ठी बनाकर जलेबी-पकौड़ी बेच रहे हैं। मंडुवाड़ीह चौराहे पर कचौड़ी की दुकान जो बलराम गुप्ता की है, गैस के अभाव में बंद है। गैस न मिलने से मंडुवाडीह तरह की पाल लस्सी भंडार दुकान बंद हो गई। आकाशवाणी चौराहे पर मिठाई की दुकानों से कई आइटम गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed