Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclist died in road accident after crushed by truck in varanasi

वाराणसी में हादसा: ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार शख्स की मौत, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Tue, 24 Dec 2024 03:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

वाराणसी जिले में लंका मैदान के पास ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Cyclist died in road accident after crushed by truck in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के लंका मैदान के पास ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। राहगीरों के पीछा करने पर चालक पंचवटी में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने साइकिल सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यह है मामला
शाम 7 बजे के आसपास साइकिल सवार व्यक्ति रामनगर की तरफ आ रहा था। वह लंका मैदान स्थित कुएं के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिरा और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस और आसपास के लोगों ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अधेड़ के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। जेब से एक कीपैड वाली मोबाइल मिली है, जो लॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed