फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cycle rally on twenty four december in varanasi for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए 24 दिसंबर को काशी में चलेगी साइकिल

Wed, 20 Dec 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Dec 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally on twenty four december in varanasi for environmental protection
cycle rally
ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है, यह संदेश देने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और अमर उजाला टच प्वाइंट की ओर से 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से सुबह नौ बजे इसकी शुरूआत होगी और शहर के प्रमुख हिस्सों में लोगों को जागरूक करने के बाद वहीं समाप्त होगी। आयोजन की तैयारी के लिए गेल इंडिया की एक चार सदस्यीय टीम यहां पहुंच गई।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान गेल इंडिया नई दिल्ली के महाप्रबंधक डॉ. डी ब्रुगेहीन ने कहा कि सप्ताह में एक दिन वाहन का इस्तेमाल न कर ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा मन की बात में इसका आह्वान किए जाने के बाद गेल इंडिया लिमिटेड 75 शहरों में ‘साइक्लोथॉन’ कर चुकी है। कहा, काशी में बढ़ते प्रदूषण के कारण इस आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है।

सात लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल का होता है आयात

Cycle rally on twenty four december in varanasi for environmental protection
सा‌इक‌िल रैली को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
काशी की जनता से 24 दिसंबर के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर काशी को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। जानकारी दी कि हर साल भारत सात लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल का आयात करता है।

अगर हम सिर्फ एक दिन अपने वाहन का इस्तेमाल न करें और साइकिल का प्रयोग करें तो दूसरे देशों को जाने वाले 35 हजार करोड़ रुपये की बचत कर सकते हैं। साइकिल रैली के जरिए हम इस संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

इस दौरान गेल के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रमेश कथूरिया, उप महाप्रबंधक लेशियो कजिनमेय और गेल कोच्चि के प्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी) रफीक के अलावा मानव एकेडमी के किसलय मानव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed