{"_id":"684152eac39964a8530e9568","slug":"cyber-criminal-duped-woman-of-one-lakh-rupees-in-varanasi-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एक लाख की ठगी: शातिर ने दो बार में निकले रुपये, फ्लिपकार्ट का सामान करना था वापस; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में एक लाख की ठगी: शातिर ने दो बार में निकले रुपये, फ्लिपकार्ट का सामान करना था वापस; मामला दर्ज
Thu, 05 Jun 2025 01:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:49 PM IST
सार
वाराणसी के शिवपुर थाने में 1 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके खाते से दो बार में रुपए निकाले गए हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में एक लाख की ठगी का मामला सामने आया है। रुपये दो बार में निकले हैं। शातिर ने चार लाख निकालने की कोशिश की थी। साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सरसौली की बृंदा नगर की रहने वाली सुरुचि सिंह ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगवाया गया था, जिसे रिटर्न करने के लिए ऑनलाइन दिए गए नंबर पर कॉल किया। जालसाज ने व्हाट्सएप नंबर पूछ उसपर कॉल किया। उसके बाद उसने स्क्रीन शेयर करके फोन पे यूपीआई का उपयोग कर दो पार्ट में 70074 और 28999 रुपये के उड़ा डाले।
विज्ञापन
भुक्तभोगी ने इसकी जानकारी बैंक और शिवपुर थाने को दी। यहां से साइबर थाने में जाने को कहा गया। तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।