फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber Crime youth duped rupees about 5 lakhs lured into investing share market conversation broker

Cyber Crime : युवक से 5.45 लाख की ठगी, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा; जानें- कैसे फंसाया चंगुल में

Thu, 16 Jan 2025 04:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 04:46 AM IST
सार

सिंधाैरा थाना क्षेत्र के युवक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने अपने साथ हुई ठगी की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि शातिर ने उससे शेयर ब्रोकर बन बातचीत किया था।

विज्ञापन
Cyber Crime youth duped rupees about 5 lakhs lured into investing share market conversation broker
साइबर थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 5.45 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। पीड़ित ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। सिंधौरा थाने क्षेत्र के गरथम निवासी संजय कुमार मौर्य ने बताया कि सितंबर 2024 में व्हाट्सएप के जरिये उसका संपर्क कथित शेयर ब्रोकर आकाश पवार से हुआ। 

विज्ञापन


आकाश ने कंपनी को सेबी से रजिस्टर्ड बताया। कहा कि मेरी एक्सपर्ट टीम शेयर मार्केट में पैसा लगाती है और बदले में लाभ का 15 प्रतिशत सर्विस चार्ज लेगी। लाभ न होने पर कोई चार्ज नहीं लेगी। यकीन दिलाने के लिए उसने अपना पैन कार्ड नंबर भेजा। कुछ दिनों बाद उसकी बातों पर विश्वास कर अनिशा एप डाउनलोड किया। 
विज्ञापन


चार बार में 1,25,000 रुपये उसके बताए गए बैंक खाते में भेजा और अनिशा एप पर ही शेयर की खरीद और बिक्री करने लगा। अधिक लाभ का विश्वास दिलाकर सुरक्षा डाइग्नोस्टिक नामक आईपीओ बुक करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित संजय ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि दो दिन बाद पवार ने कहा कि आपको आईपीओ की उम्मीद से अधिक शेयर मिल गया है, इसलिए किसी भी तरह से 3,90,000 रुपये और जमा करने होंगे। 


एक दिन बाद स्टॉक में लिस्टिंग के बाद पैसा निकाल लेना। 390000 रुपये खाते में भेजने के कुछ दिन बाद जब पैसे निकालने की कोशिश की गई तो कहा कि अभी पैसे निकालने पर 30 प्रतिशत चार्ज देना पड़ेगा। इस पर 30,000 रुपये उसके दिए खाते में जमा कर दिया। इसी तरह जब भी रुपये निकालने का प्रयास करता तो आकाश झांसा देकर रोकता रहा। बाद में मालूम चला कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed