फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber Crime BHU Professor game started GAIL gas bill account robbed making phone call

Cyber Crime : BHU के सहायक प्रोफेसर के साथ ठगी, गेल गैस का बिल देकर शुरू हुआ था शातिर खेल; जानें मामला

Wed, 18 Dec 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 05:48 PM IST
सार

Varanasi News : साइबर अपराधियों ने घर पहुंचकर एक प्लानिंग बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। लंका पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, साइबर क्राइम की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Cyber Crime BHU Professor game started GAIL gas bill account robbed making phone call
लंका थाना की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग कला संकाय की सहायक प्रोफेसर चांदनी कुमारी शिक्षक फ्लैट में रहती हैं। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि एक दिसंबर को उनके फ्लैट पर दो लोग आए और उनको गैस बिल बनाकर दिए। दो दिसंबर को उसी बिल को अपडेट करने के लिए एक नंबर से फोन आया।

विज्ञापन


फोन करने वाले बिल के रूप में प्राप्त राशि का उल्लेख किया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक दस्तावेज को भेजा, जिसमें कहा गया कि यह महिला प्रोफेसर का अपडेट बिल है। इसके बाद उनके खाता से 48400 रुपये कट गया। महिला ने तुरंत साइबर क्राइम रजिस्टर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर का उपयोग करके एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग को ब्लॉक कराई। साइबर थाना पांडेयपुर ने महिला प्रोफेसर को बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की लापरवाही के कारण यह ठगी हुई है। इसी बैंक में जालसाजों ने पैसा ट्रांसफर किया था। समय रहते उनके खाते को ब्लॉक कर दिया गया होता तो यह ठगी नहीं हुई होती। जालसाजों ने घटना की रात करीब 11:30 बजे पैसा निकाला था। लंका पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed