फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber crime 1 crore 88 lakhs fraud in Varanasi Accounts emptied in 24 days fir in police station

वाराणसी में 1.88 करोड़ की ठगी: 24 दिन में खगाले अकाउंट, ट्रेडिंग के बहाने महिला को लिया झांसे में; जानें मामला

Fri, 25 Apr 2025 05:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:12 AM IST
सार

Cyber Crime News: सिगरा की रहने वाली महिला ने रपट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बहुत ही शातिर तरीके से जालसाजों ने ठगी की है। 24 दिनों में धीरे-धीरे पूरा अकाउंट खाली कर दिया।

विज्ञापन
cyber crime 1 crore 88 lakhs fraud in Varanasi Accounts emptied in 24 days fir in police station
साइबर सेल वाराणसी में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : AI

विस्तार

Varanasi Crime: निवेश और ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से 1.88 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी हुई है। पीड़िता ने गुरुवार की शाम साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


पीड़िता इंस्टाग्राम पर एएसके इन्वेस्टमेंट के लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सएप ग्रुप एएसके हेल्प डेस्क से जुड़ी और फिर एएसके एप पर ट्रेडिंग कराते हुए पहले महिला के बैंक खातों में पैसे भेजे गए और फिर विश्वास में लेकर महिला के खातों से विभिन्न खातों में पैसा निवेश कराया गया। 
विज्ञापन


24 दिन के अंदर एक करोड़ 88 लाख रुपये साइबर जालसाजों के कहने पर महिला ने विभिन्न खातों में निवेश किए। साइबर क्राइम थाना की पुलिस बैंक खाता नंबर और इंस्टाग्राम आईडी, एप आदि सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा थाना क्षेत्र के स्वास्तिक पैराडाइज अपार्टमेंट की रहने वाली पीड़िता ने साइबर पुलिस को बताया कि 2 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर एएसके इन्वेसटमेंट का विज्ञापन दिखा था। जिसके लिंक पर जाकर एएसके हेल्प डेस्क नाम का व्हाट्सएप ग्रुप जाॅइन किया। 

महिला बोली- मैं परेशान हो चुकी हूं

उस ग्रुप में मुझे ट्रेडिंग के लेक्चर भी दिखाए गए, जिसके बाद ग्रुप के एडमिन ने मुझे एएसके का एप प्लेस्टोर से डाउनलोड कराया। उस एप पर ट्रेडिंग कराते थे। जिसमे उस ग्रुप की काेऑर्डिनेटर प्रिया शर्मा से व्हाट्सएप नंबर पर बात होती थी और ट्रांजेक्शन कराने वाले एएसके कस्टमर सपोर्ट का व्हाट्सएप नंबर भी है। 

उस एप पर इनवेस्टमेंट के नाम पर पैसा लगवाया जाता था, जो मुझे फायदे के साथ एप पर दिखता था। मुझे पैसे भेजने के लिए बहुत सारे बैंक खाते दिए गए। एक बार मैंने कुछ पैसे निकाले भी थे। जिसके बाद मुझे पूरी तरह विश्वास हो गया कि यह एप सही है, जिसके बाद मैंने उस एप पर भरोसा कर इनवेस्ट कर कई बैंक खातों में कई ट्रांजेक्शन में पैसे भेजे, जिसके बाद मैंने अपने पहले लगाए गए पैसों को वापस लाने के लिए उनके कहे अनुसार और पैसे आईपीओ में लगाए। 

जब मैंने अपने प्राॅफिट का पैसा निकालना चाहा तो उन लोगों ने मुझे मेरा पैसा नहीं निकालने दिया। इसके बाद मुझे शक हुआ कि मेरे साथ साइबर फ्राॅड हुआ है। इनवेस्टमेन्ट के नाम पर 25 मार्च से 17 अप्रैल तक कई खातों में 18832000 रुपये भेजे। 

अपने रिश्तेदारों और परिचितों समेत अन्य कई एफडी तोड़कर निवेश कराती गई। अब आर्थिक रूप से दिवालिया हो चुकी हूं। साइबर अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से विश्वास में लेकर मेरे साथ इतना बड़ा धोखा किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और एप आदि की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed