{"_id":"643a9615ff22a7c8c508b746","slug":"cultural-performances-made-the-evening-memorable-varanasi-news-c-20-vns1013-155818-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बनाई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बनाई शाम
विज्ञापन
फोटो
बीएचयू शताब्दी कृषि भवन में स्थापना दिवस पर जुटे नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू स्थित शताब्दी कृषि भवन में नवोदय विद्यालय का स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। देश के विभिन्न जगहों से आए पूर्व छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
शताब्दी कृषि सभागार में आयाेजित नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस और एल्युमनाई मीट में पूर्व छात्रों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम आदि जगहों से आए पुरातन छात्रों ने स्कूल जीवन की यादों को ताजा किया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अप्रैल, 1986 में दो नवोदय विद्यालयों से आरंभ हुआ यह सफर आज 661 तक पहुंच चुका है। देश भर में नवोदय विद्यालय के 16 लाख से अधिक पुरा विद्यार्थियों का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने में लगे हैं। नवोदय एक ब्रांड बन चुका है।
बरेका में चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह ने कहा कि हम सभी के व्यक्तित्व के निर्माण में नवोदय का बहुत योगदान रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट विनोद सिंह ने कहा कि नवोदय परिवार आज भी बेहद संगठित है और लोग एक दूसरे से दिल से जुड़े हैं। इस दौरान सोमेश चौधरी, महेंद्र मिश्र, शालिंदी, देवव्रत अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सम्मानित हुए पुरातन छात्र
नवोदय विद्यालय के पुरा छात्रों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, बीएचयू हिंदी विभाग प्रोफेसर डॉ. सत्यपाल शर्मा, फिजिक्स के शिक्षक सुरेंद्र कुमार, बरेका चीफ इंजीनियर रणविजय सिंह, श्री काशी विश्वनाथ धाम में सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट विनोद सिंह, डीआरएम ऑफिस में इंजीनियर अभिषेक सिंह, बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया, बीएचयू अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ममता मिश्रा आदि मौजूद रहे।