फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cultural

चहुंओर बिजली चमके गरजे मेह...

Sat, 27 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultural
वाराणसी। बरसात और प्रेम का गहरा नाता है। आषाढ़ जब बरसता है तो यह बादलों का पृथ्वी से प्रेम का माध्यम है। वह तप्त धरा को अपनी शीतल बूंदों से सुकून देता है। प्रकृति का यह संगीत जब उपजता है और दिल तक पहुंचता है तब हर मन इस प्रेम का साक्षी बनता है। बरसात जब मिट्टी को चूमती है तो उससे उठने वाली वह सोंधी खूशबू अद्भुत होती है। डॉ. म्हस्कर राग गौड़ मल्हार में गुनगुनाती हैं बलमा बहार आई, पिउ पिउ रटत पपिहरा, पिया के धुन सुनाए...। मेघ राग में निबद्ध रचना कजरा कारे कारे लागे अति प्यारे...। ये गीत कुछ ऐसा ही अहसास जगाते हैं। घटा छाई नभ मंडल, बरसे मूसलधार चहुंओर बिजली चमके गरजे मेह। आकाश में काली घटा छाई हुई है और मूसलाधार बारिश हो रही है। बिजली भी चमक रही है और बादल गरज रहे हैं। ऐसे में गौड़ मल्हार की इस रचना में बरखा ऋतु का जो संगीत है वह मन को बेहद हर्षाता है। वो कहती हैं कि दादुरवा के बोलने से बादल तो आ गए हैं और अब घर भी जाना है। पिया के बिना मेरा मन लरज रहा है। बारिश की तरह पिया का भी इंतजार रहता है। कुछ राग ऐसे भी होते हैं जो मल्हार से संबंधित तो नहीं होते लेकिन जब गाए जाते हैं तो वर्षा ऋतु का अहसास कराते हैं। राग केदार में निबद्ध दामिनी दमके, चमके री, बिन बादरा आज की सांझ...। नायिका कह रही है कि बिजली चमक रही है और बादल भी गरज रहे हैं लेकिन बरसात नहीं हो रही है। ये राग प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। बनारस घराने से संबद्ध डॉ. अर्चना म्हस्कर मूलत: महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और बनारस की बहू हैं।
विज्ञापन

संगीत में परास्नातक और गोल्ड मेडलिस्ट हैं डॉ अर्चना
काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधिधारक डॉ. अर्चना पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र की शिष्या हैं। बीएचयू में संगीत से परास्नातक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह शास्त्रीय गायन के साथ ख्याल, ठुमरी और उपशास्त्रीय संगीत की विधा में भी निरंतर साधनारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed