फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CUG numbers of 232 BHU officials will be blocked, only 38 will remain active

Varanasi News: बीएचयू के 232 अधिकारियों के सीयूजी नंबर होंगे बंद, 38 लोगों का ही रहेगा सक्रिय

Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
CUG numbers of 232 BHU officials will be blocked, only 38 will remain active
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बीएचयू के 232 अधिकारियों को अपना सीयूजी नंबर सरेंडर करना होगा। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सिर्फ 38 अधिकारियों को ही अपना पुराना सीयूजी नंबर चालू
रखने की अनुमति दी गई है। हालांकि ये भी कहा गया है कि यदि किसी को अपना नंबर सक्रिय रखना हो तो वो पोस्टपेड से प्रीपेड करा सकता है। उसे बीएसएनएल कंपनी से संपर्क करना होगा। बीएचयू की ओर से 350 रुपये धनराशि की भरपाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएचयू के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें उन्हीं लोगों के सीयूजी नंबर बंद होंगे, जिनके स्थायी पद हैं, जबकि जो पद तीन साल के ही नियुक्त होते हैं, उनके नंबर बंद नहीं होंगे। जबकि मंत्रालयोंं, कार्यालयों, आरटीआई के तहत अपीलीय अधिकारी और जेम पोर्टल पर भी यही नंबर दर्ज हैं। कई अधिकारी तो ऐसे हैं, जिनके नंबर 20 से 25 वर्ष से ये नंबर आवंटित है। बीएचयू के वेबसाइट से लेकर टेलीफोन डायरेक्ट्री तक में भी यही नंबर हैं। ऐसे में कोई इमरजेंसी पड़े हो तो किससे संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 डीन और 5 निदेशक समेत इन अधिकारियों का नंबर रहेगा चालू

सहायक कुलसचिव की ओर से एक पत्र जारी कर उन अधिकारियों का पद बताया गया, जिनके सीयूजी नंबर बंद नहीं होंगे। हालांकि इस सूची में पांच निदेशक, 14 डीन, चीफ प्रॉक्टर, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर, छात्र अधिष्ठाता, लाइब्रेरियन, परीक्षा नियंता, गेस्ट हाउस कॉम्पलेक्स के चीफ वार्डेन, सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस, यूडब्ल्यूडी के सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर, बागवानी के प्रोफेसर इन चार्ज, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सेनिटरी सपोर्ट सर्विस प्रोफेसर, आईसीयू इंचार्ज, आंतरिक शिकायत कमेटी, लीगल सेल, एंटी रैगिंग कमेटी, डिप्टी एमएस और सेंट्रल ऑफिस के केयर टेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed