फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CUET: to get late information most of the student could not attend exam

Varanasi News: तीन घंटे पहले मिली केंद्र की जानकारी, छूटी परीक्षा

Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
CUET: to get late information most of the student could not attend exam
सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ियों से अभ्यर्थी परेशान, एनटीए से शिकायत, नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। केंद्रीय विश्वविद्यालय योग्यता परीक्षा में गड़बड़ियों से अभ्यर्थी परेशान हैं। कहीं प्रवेश पत्र में गड़बड़ी मिल रही है। कहीं परीक्षा केंद्र पर सर्वर की सुस्त गति अभ्यर्थियों को परेशान कर रही है। गड़बड़ियों के कारण बृहस्पतिवार को कई अभ्यर्थियों की परीक्षा ही छूट गई।

बृहस्पतिवार को मंडुवाडीह की रहने वाली एक अभ्यर्थी को तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र की जानकारी मिली तो वह परेशान हो उठीं। एनटीए की ओर से जारी प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र प्रयागराज था। सवा सौ किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में ही उन्हें तीन घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। अभ्यर्थी ने इसकी सूचना मेल के जरिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दी, लेकिन देर शाम तक समाधान नहीं हो सका था। अभ्यर्थी ने बताया कि इसके पहले वाले स्लॉट में 19 मई को परीक्षा केंद्र पर परेशान होना पड़ा था। सर्वर सुस्त होने के कारण बायोमेट्रिक हाजिरी में लंबा समय लग रहा था। इसके कारण निर्धारित समय से डेढ़ घंटा अधिक लगा। बताया कि वह अकेली नहीं है ऐसे कई अभ्यर्थी हैं जिनको तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र की जानकारी मिली है। जिनका शहर में है वह तो ठीक है, लेकिन शहर से बाहर प्रवेश परीक्षा केंद्र वाले अभ्यर्थियों के पास परीक्षा छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article