Varanasi News: सीयूईटी पहली पाली की परीक्षा हंगामे के कारण निरस्त, सर्वर डाउन होने पर भड़के थे परीक्षार्थी
सीयूईटी परीक्षा में देरी को लेकर गुरुवार को वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) परिसर में गुरुवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी होने से भड़के परीक्षार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। केंद्र व्यवस्थापक इसे सर्वर की दिक्कत बताते रहे। आखिरकार प्रथम पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। मिर्जामुराद पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया। एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी की परीक्षा ली जा रही है।
इसके लिए केआईटी परिसर में परीक्षा सेंटर बनाया गया था। सेंटर पर सुबह नौ बजे प्रथम पाली करीब 1200 अभ्यर्थी पहुंचे। सर्वर की खराबी के कारण ऑनलाइन परीक्षा नहीं शुरू हो सकी। ऐसे में परीक्षार्थियों का सब्र का बांध टूट गया और वो हंगामा व नारेबाजी करने लगे।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिनाथ भारती समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। सर्वर की खराबी की बात बता प्रथम पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। पहली पाली के परीक्षार्थियों को निकालने के बाद तीन बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। हालांकि ये परीक्षा भी शाम चार बजे तक शुरू नहीं हो सका था।