नई व्यवस्था: वाराणसी में CHC के पर्चे पर जिला और मंडलीय अस्पताल में हो सकेगा सीटी स्कैन, मरीजों को मिलेगी राहत
Varanasi News: वाराणसी जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नई व्यवस्था के तहत सीएचसी के पर्चे पर जिला और मंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर ही स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब सीएचसी पर ही मरीज को सरकारी अस्पताल में होने वाली जांच का फॉर्म मिल जाएगा। इसके बाद वो जिला या मंडलीय अस्पताल पहुंचकर सीधे जांच करवा सकेंगे।
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 65 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें शहर में पांच सीएचसी, 29 पीएचसी है जबकि ग्रामीण इलाकों में 9 सीएचसी के अलावा 22 पीएचसी हैं। शहरी सीएचसी चौकाघाट, दुर्गाकुंड पर डायलिसिस, भेलूपुर, शिवपुर, दुर्गाकुंड, हाथी बाजार सहित अन्य जगहों पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा मिल रही है।
इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: ढाई घंटे काशी में रहेंगे पीएम मोदी, 2600 करोड़ की देंगे सौगात; पढ़ें- पूरा प्लान
सबसे अधिक परेशानी सीएचसी मरीजों को सीटी स्कैन के लिए होती है। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग सीएचसी के मरीजों को उन सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन के लिए भेजा जाएगा, जहां जांच पहले से होती है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें; दुर्गा अष्टमी आज: कुंवारी कन्याओं के पूजन से मिलेगा जगतजननी का आशीर्वाद, नवरात्र का पारण इस दिन
दो अस्पताल में हैं निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। सीएचसी वाले मरीजों को भी ये सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सीएचसी पर ही संबंधित अस्पताल में जांच वाला फॉर्मेट रखवा दिया जाएगा। वहां से नजदीकी सरकारी अस्पताल में मरीजों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी सीटी स्कैन सहित अन्य जांच की सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।