फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga Ashtami Worshiping virgin girls will bring blessings of Jagatjanani Navratri ends on 7 April

दुर्गा अष्टमी आज: कुंवारी कन्याओं के पूजन से मिलेगा जगतजननी का आशीर्वाद, नवरात्र का पारण इस दिन

Sat, 05 Apr 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Durga Ashtami Worshiping virgin girls will bring blessings of Jagatjanani Navratri ends on 7 April
दुर्गा अष्टमी की तैयारियां पूर्ण। - फोटो : amar ujala

Vasantik Navratri 2025: वासंतिक नवरात्र के पावन पर्व पर दुर्गा अष्टमी पांच अप्रैल को मनाई जाएगी। जगतजननी जगदंबा की कृपा पाने के लिए कुंवारी कन्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। छह अप्रैल को नवमी का पूजन होगा और सात अप्रैल को नवरात्र का पारण किया जाएगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि महाअष्टमी का व्रत पांच अप्रैल को किया जाएगा। अष्टमी तिथि पांच अप्रैल को शाम 7:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी जो छह अप्रैल को शाम 7:24 बजे तक रहेगी। पुष्य नक्षत्र का संयोग भी अर्द्धरात्रि के पश्चात 5:47 बजे तक रहेगा। इसमें पूजन विशेष फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन


नवरात्र का पारण दशमी तिथि यानी सात अप्रैल को किया जाएगा। नवरात्र में व्रत की समाप्ति पर हवन के पश्चात कुमारी कन्याओं एवं बटुक का विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन किया जाता है। कुमारी कन्याओं को त्रिशक्ति यानी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का स्वरूप माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्याओं का चरण धोकर लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। पूजन के बाद उन्हें आभूषण, वस्त्र, मिष्ठान्न, ऋतुफल, मेवा व नगद द्रव्य भेंट करके उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। जिन भक्तों ने नवरात्र में श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ या नवरात्र का व्रत ना किया हो वह नवमी के दिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ व व्रत करके माता भगवती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed