फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cry of the waves in coastal areas in Varanasi

तटीय इलाकों में लहरों का हाहाकार

Thu, 25 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 25 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cry of the waves in coastal areas in Varanasi
बाढ़
तटीय गांवों को डुबो कर शहर में घुसी गंगा की बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। आधी रात जलस्तर स्थिर तो हुआ लेकिन भोर में दोबारा बढ़ाव से कई नए इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। घरों तक लहरों का प्रवाह तेज होने से स्थिति भयावह हो गई है। रमना में दो विदेशी पर्यटकों को प्रधानपति के साथ ग्रामीणों ने बाहर निकाला। तेलियानाला में लहरों की चपेट में आई मछुआरों की नाव बहने लगी। दो युवकों ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


बाकी दो को एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाया। घरों की पहली, दूसरी मंजिल पर फंसे हजारों लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। राहत सामग्री के लिए छीना-झपटी मची रही। बुधवार को दिन में 10 घंटे में जलस्तर में दो सेमी वृद्धि हुई। दिन के 11 बजे से रात 12 बजे तक 72.56 मीटर पर गंगा स्थिर हैं।  
विज्ञापन


 दशाश्वमेध के सघन बाजार तक बुधवार को लहरें हिलोरे मारती रहीं। नालियों से होकर बाबा विश्वनाथ के डेढ़सी पुल द्वार तक गंगा ने दस्तक दे दी। अस्सी में देवरहवा बाबा आश्रम से आगे गंगा बढ़ गई।  बीमारों, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने घाट- नगवा मार्ग से बढ़कर गंगा बीएचयू ट्रामा सेंटर प्रवेश द्वार से आगे बढ़ गई। केंद्रीय जल आयोग ने अब गंगा की बाढ़ पर विराम लगने का संकेत दिया है। चंबल ,केन, बेतवा से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। अन्य सहायक नदियों की भी रफ्तार थम गई है। देर शाम इलाहाबाद में गंगा में घटाव भी शुरू हो गया। इससे वाराणसी में भी बाढ़ की विभीषिका पर ब्रेक लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed