{"_id":"652a6b33b8474d4d97027725","slug":"crpf-women-bikers-from-shillong-reached-varanasi-gave-message-of-women-empowerment-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शिलांग से चली सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स पहुंचीं बनारस, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शिलांग से चली सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स पहुंचीं बनारस, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
Sat, 14 Oct 2023 03:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ महिला मोटरसाइकिल अभियान शनिवार को वाराणसी पहुंचा। इसे मिशन यशस्विनी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ महिला मोटरसाइकिल अभियान शनिवार को वाराणसी पहुंचा। सीआरपीएफ महिला बाइकर्स समूह 'यशस्विनी' की वीरांगना महिलाओं का पुलिस लाइन में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की कुल 50 महिला बाइकर्स जो 25 बुलेट पर सवार होकर शिलांग से अपनी यात्रा पर निकलकर गुवाहाटी, सिल्लीगुड़ी, कटिहार, गया और औरंगाबाद के रास्ते शनिवार को वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचीं। महिला बाइकर्स का समूह पांच अक्टूबर को शिलांग से निकला है। टीम कुल 40 जिलों से गुजरेगी।
विज्ञापन
3291 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मस्थान, एकतानागर, गुजराज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस में शामिल होंगी।
विज्ञापन
क्या है मिशन यशस्विनी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से देश में नागरिकों के बीच बालिकाओं को शोषण से बचाने एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित करने तथा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु सीआरपीएफ ने ऑल इंडिया महिला मोटर साइकिल अभियान 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसे मिशन यशस्विनी का नाम दिया गया है।