{"_id":"5c874fc0bdec2213f6782aa1","slug":"crpf-personnel-died-by-heart-attack-in-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात सीआरपीएफ जवान की हृदय गति रुकने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात सीआरपीएफ जवान की हृदय गति रुकने से गई जान
Tue, 12 Mar 2019 12:34 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
पिता मुखाग्नि देता शिवांश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जवान की तबीयत मंगलवार तड़के अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हृदय गति रुकने से डॉक्टरों ने सीआरपीएफ जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
95 बटालियन के जवान श्रीकांत(38) की तैनाती काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई थी। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के ढूंढी राज गणेश के पास ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ।
विज्ञापन
उनके साथ के जवानों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। डॉक्टरों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया। श्रीकांत गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र के रहने वाले थे। श्रीकांत के पार्थिव शरीर को लेकर परिजन मणिकर्णिका घाट चले गए। जहां पर श्रीकांत के 5 वर्षीय पुत्र शिवांश ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
श्रीकांत के सम्मान में 95 बटालियन समेत कमांडेंट भी रहे मौजूद साथियों ने बताया कि योगा करते थे स्वास्थ खराब होने के बाद से अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देते थे, लेकिन ये कैसे हुआ समझ में नहीं आ रहा है।