{"_id":"5d032d5d8ebc3e12215bf669","slug":"crpf-jawan-shaheed-mahesh-kushwaha-dead-body-reached-ghazipur-anantnag-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : घर पहुंचा शहीद महेश कुशवाहा का पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : घर पहुंचा शहीद महेश कुशवाहा का पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई की तैयारी
Fri, 14 Jun 2019 11:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
गांव पहुंचा शहीद महेश कुशवाहा का पार्थिव शरीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान महेश कुमार कुशवाहा का पार्थिव शरीर गुरुवार रात आठ बजे एयर इंडिया के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उन्हें कांधा दिया। सीआरपीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों, जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया। शुक्रवार सुबह, अब शहीद महेश कुशवाहा को अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।
गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जैतपुरा के रहने वाले महेश कुशवाहा 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता गोरखनाथ कुशवाहा को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आया था, जिन्हें शहर के रौजा स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। महेश की 4 जून 2009 में निर्मला से शादी हुई थी, इनसे दोनों के दो बच्चे एक बेटा आदित्य(6) और बेटी प्रिया(5) है। बेटा कक्षा एक में पढ़ाई करता है तो बेटी एलकेजी में पढ़ाई कर रही है। शहीद महेश कुशवाहा की पहली पोस्टिंग 2010 में छत्तीसगढ़ में हुई थी। इसके बाद उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में हुई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने महेश को पिता के हार्ट अटैक की जानकारी दी तो उन्होंने घर आने के लिए गुरुवार को जाने के लिए टिकट भी बुक करा लिया था। दोपहर बाद आतंकवादियों ने अनंतनाग में सीआरपीएफ के पिकेट पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवानों के साथ महेश भी शहीद हो गए।