फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF constable is the leader of solver gang

Varanasi News: सीआरपीएफ का सिपाही है सॉल्वर गैंग का सरगना

Tue, 07 Feb 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
CRPF constable is the leader of solver gang
एसएससी द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 में धांधली का प्रयास करने वाले गिरोह का सरगना प्रयागराज के शांतिपुरम फाफामऊ का निवासी सलमान सीआरपीएफ में सिपाही है। गिरोह में उसका दायां हाथ शांतिपुरम फाफामऊ का ही रहने वाला दिलीप कुमार उर्फ डीके है। सलमान के निर्देश पर डीके गिरोह के सदस्यों के माध्यम से अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने का सौदा तय कराता है। फिलहाल इस मामले में यूपी एसटीएफ को सलमान, डीके, आमिर उर्फ साजन और मोहम्मद नफीस सहित सात आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

पांडेयपुर बेलवा स्थित देवा महिला महाविद्यालय में सोमवार को जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान भदोही के चक साहब सागर रायपुर निवासी मोहम्मद नफीस को बतौर अभ्यर्थी शामिल होना था। एसटीएफ ने छापा मारा तो नफीस की जगह परीक्षा देते हुए बिहार के नालंदा का अजीत कुमार पकड़ा गया था। पूछताछ में अजीत ने बताया कि वह सॉल्वर है। सॉल्वर गिरोह के दो अन्य लोग प्रयागराज का शंभू कुमार सरोज और बिहार के जमुई का सौरभ कुमार यादव परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद है। अजीत की निशानदेही पर एसटीएफ ने शंभू और सौरभ को भी गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि सॉल्वर गैंग के सरगना सलमान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी करतूत के संबंध में सीआरपीएफ मुख्यालय को पत्र भेज कर सूचना साझा की जाएगी। सलमान और उसके गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ का प्रयास जारी है। जल्द ही सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खंगाली जा रही आरोपियों की कॉल डिटेल
गिरफ्तार तीनों आरोपी पूछताछ में सलमान, डीके, आमिर और नफीस का ही मोबाइल नंबर बता सके। सॉल्वर अजीत ने बताया कि वह सिर्फ फोन पर हुई बातचीत के आधार पर ही 20 हजार रुपये के लालच में नफीस की जगह परीक्षा देने आया था। उसने सलमान और डीके को कभी नहीं देखा है। गिरफ्त में आए तीन आरोपियों और नामजद चार अन्य आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल कर एसटीएफ गिरोह की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed