{"_id":"5f56814f8ebc3e54db3c8f9e","slug":"crpf-constable-dies-due-to-electric-shock-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: करंट लगने से सीआरपीएफ के हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: करंट लगने से सीआरपीएफ के हवलदार की मौत
Tue, 08 Sep 2020 12:23 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electric Shock
चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत नीचूपुर गांव में सोमवार की सुबह करंट लगने से छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के हवलदार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के नीचुपुर गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय (46) 133 वीं बटालियन सीआरपीएफ रांची में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वह 25 दिन की छूट्टी लेकर गांव आए थे। यहां वह मकान बनवा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह वह नवनिर्मित दीवार की तराई के लिए पानी खींचने वाली मशीन चालू करने लगे। बोर्ड से कोई तार निकला हुआ था और जैसे ही वीरेंद्र ने स्विच ऑन किया, वह तार के संपर्क में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने के बाद उनका शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और लकड़ी से किसी तरह वीरेंद्र को तार से छुड़ाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वीरेंद्र की मौत के बाद पत्नी पूनम पांडेय, भाई मनीष पांडेय, पुत्र रवि शंकर, पीयूष रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन