{"_id":"66ba5ccb3a79e6bcbc0bd013","slug":"crowd-of-devotees-gathered-at-shri-kashi-vishwanath-dham-on-the-fourth-monday-of-sawan-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आठ घंटे के इंतजार के बाद पांच फुट दूर से हुए बाबा के दर्शन, 2 लाख से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आठ घंटे के इंतजार के बाद पांच फुट दूर से हुए बाबा के दर्शन, 2 लाख से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
Tue, 13 Aug 2024 12:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:34 AM IST
सार
सावन के चौथे सोमवार को मंगला आरती के साथ भोर में तीन बजे से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। आधी रात के बाद से ही शिवभक्त दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होने लगे थे।
विज्ञापन
Varanasi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ घंटे के इंतजार के बाद पांच फुट की दूरी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन हुए तो श्रद्धालुओं की थकान दूर हो गई। बाबा को फूल-माला, प्रसाद और जल तो चढ़ाया, लेकिन मन में मलाल रह गया कि बाबा को स्पर्श नहीं कर सके। सावन के चौथे सोमवार को दोपहर तीन बजे तक दो लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार को मंगला आरती के साथ भोर में तीन बजे से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। आधी रात के बाद से ही शिवभक्त दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होने लगे थे। मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ के मंदिर के कपाट जैसे ही खुले, श्रद्धालुओं का जोश देखते बना। रेड कार्पेट पर चलकर शिवभक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए धाम में प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
बाढ़ और सुरक्षा कारणों से तीन गेट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को तीन गेट से ही प्रवेश मिल रहा था। मंदिर से पांच किलोमीटर तक का इलाका पूरी तरह से भगवामय नजर आ रहा था। चारों ओर हर-हर महादेव, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है... का जयघोष गूंज रहा था। दोपहर तीन बजे तक दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन