फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd gathered to watch snake fight in BHU professor's house

बीएचयू प्रोफेसर के घर में सांपों की लड़ाई देखने उमड़ी भीड़

Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to watch snake fight in BHU professor's house
बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के चौबेपुर स्थित आवास पर शनिवार को दो सांपों की लड़ाई देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी देर तक दोनों सांप आपस में लड़ते रहे। प्रो. चौबे ने बताया कि पहले उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी सपेरे को भी मौके पर नहीं भेज सके। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. संदीप गुप्ता को सांपों का वीडियो भेजा। जिसके बाद डॉ. गुप्ता ने दोनों सांपों को नर बताया। साथ ही बताया कि इस तरह की लड़ाई नर सांप मादा से लिपटने के लिए करते हैं। पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह दो सांप आपस में उलझे थे। डॉ. संदीप गुप्ता ने प्रो. चौबे को बताया कि इन सांपों को धामिन कहा जाता है। ये किसानों के मददगार होते हैं। वहीं, देर रात तक सांप आपस में लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed