{"_id":"5aca2c0f4f1c1bc66b8b4697","slug":"crop-damage-due-to-storm-and-rain-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में आंधी और बारिश से फसल को भारी नुकसान, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में आंधी और बारिश से फसल को भारी नुकसान, दो लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
बारिश से नुकसान हुई फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के कई जिलों में शनिवार देर रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। मिर्जापुर और सोनभद्र में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, सरसों और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
पेड़ और खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था फिर ध्वस्त हो गई। मिर्जापुर में बिजली गिरने से युवक और जौनपुर में पेड़ गिरने से महिला की जान चली गई।
शनिवार देर रात एकाएक आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे कई जगह होर्डिंग्स गिर गए। खेत खलिहान में रखे गेहूं के बोझ भीग जाने से कटाई-मड़ाई बाधित हो गई। खेतों में खड़ी फसल गिर गई। आम के बौर और टिकोरे भी झर गए। चना और सरसों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
हालांकि बारिश से सब्जी की फसल को फायदा पहुंचा है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह तार टूटने से घंटों बिजली सप्लाई गुल रही। आंधी के दौरान एहतियातन भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
सोनभद्र और मिर्जापुर में ओले पड़े। जौनपुर के पूरा तेजी गांव में पेड़ गिरने से महिला और मिर्जापुर के सोनबरसा में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। बिजली गिरने से कई मवेशियों की मौत हो गई। गेहूं के बोझों में आग लग गई। मऊ, आजमगढ़ और मिर्जापुर में रविवार को दिन में भी बूंदाबांदी हुई।