फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crop compensation rain and hailstorm ruined crops of 58 393 farmers of Varanasi

मिलेगा मुआवजा: बारिश और ओलावृष्टि वाराणसी के 58,393 किसानों की फसल बर्बाद, शासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2023 11:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Mar 2023 11:39 PM IST
सार

19 और 21 मार्च को तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से वाराणसी जिले के किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। 58,393 किसान ऐसे हैं, जिनकी 33 फीसदी से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, दलहनी-तिलहनी, सब्जी और सरसों सहित अन्य फसलों का हुआ है। 

विज्ञापन
Crop compensation rain and hailstorm ruined crops of 58 393 farmers of Varanasi
बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और ओलावृष्टि से हुए किसानों को नुकसान की आकलन रिपोर्ट शनिवार को शासन को भेज दी गई है। शासन से 2.23 करोड़ 19 लाख रुपये मांगे गए हैं। इसका भुगतान बतौर मुआवजा किया जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


19 और 21 मार्च को तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से वाराणसी जिले के किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। 58,393 किसान ऐसे हैं, जिनकी 33 फीसदी से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, दलहनी-तिलहनी, सब्जी और सरसों सहित अन्य फसलों का हुआ है।
विज्ञापन


सदर, पिंडरा और राजा तालाब तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों ने नुकसान की जो रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजी थी, उसे शासन के पास भेज दिया गया है। इसके मुताबिक, 13,112.04 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। पिंडरा तहसील क्षेत्र के किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 33 फीसदी गेहूं, दलहनी, तिलहनी और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हें। इसकी सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज ही गई है। जल्द ही प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसका ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। - संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी

फसल बीमा का लाभ लेने वाले दो हजार से ज्यादा किसानों को नुकसान

फसल बीमा का लाभ लेने वाले जिले में 12,399 किसान हैं। इनमें से दो हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है। इन किसानों के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियां करेंगी। इसका भी खाका तैयार किया गया है।

- जिले में इस वर्ष 69 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई की गई थी। इसमें से 8828.46 हेक्टेयर फसल खराब हुई है।
- 992.46 हेक्टेयर सरसों की फसलों को नुकसान
- 1043.77 हेक्टेयर दलहनी और तिलहनी की फसलों को नुकसान
- 2317.25 हेक्टेयर सब्जियों की फसलें बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed