फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crooks ran away after stole four lakh rupees from safari riding contractor in varanasi police engaged in investigation

वाराणसीः सोनभद्र निवासी ठेकेदार की सफारी हुई पंचर, चार लाख रुपये और जेवरात लेकर भागे उच्चके

Sat, 26 Jun 2021 12:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 12:07 PM IST
सार

चौकाघाट पुल से ठीक पहले  ठेकेदार की सफारी पंचर हो गई तो वह गाड़ी साइड में खड़ी कर ऑटो रोकने लगे।  उसी दौरान उनकी गाड़ी की पिछली सीट पर रखा दो बैग उचक्कों ने पार कर दिया। 

विज्ञापन
crooks ran away after stole  four lakh rupees from safari riding contractor in varanasi  police engaged in investigation
सफारी सवार ठेकेदार से हुई चार लाख की उच्चकागिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल के पास टप्पेबाजों के गिरोह ने शुक्रवार सुबह सफारी सवार ठेकेदार को चकमा देकर चार लाख नगद और तीन लाख मूल्य के गहने पार कर दिए। पीड़ित अपने प्रोफेसर बेटे को नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़वाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहा था, तभी सफारी चौकाघाट वरुणा पुल पर पंचर हो गई और सफारी में बैठी ठेकेदार की पत्नी को बरगलाकर दो से तीन युवक नगदी और जेवर से भरा बैग ले उड़े। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह और डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर ने पीड़ित से जानकारी ली। कैंट पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के गोपालगंज निवासी काशीनाथ प्रसाद पिछले कुछ सालों से सोनभद्र के ओबरा में मकान बनवाकर रह रहे हैं और ठेकेदारी करते हैं। लखनऊ मेडिकल कालेज में प्रोफेसर बेटे डॉ. उपेंद्र को नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ाने के लिए ठेकेदार काशीनाथ सिंह, ड्राइवर और उनकी पत्नी सफारी से वाराणसी आई थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट जाते समय सुबह लगभग दस बजे चौकाघाट वरुणा पुल पर गाड़ी पंचर हो गई। सांस्कृतिक संकुल के पास टायर बदलवाने गए थे। उनकी पत्नी सफारी में थी। धूप होने के चलते पत्नी भी बाहर आई, तभी दो युवकों ने बातचीत के दौरान रुपये से भरा बैग और जेवर उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठेकेदार के अनुसार बैग में चार लाख रुपये नगद और तीन लाख मूल्य के आभूषण थे। बेटे को छोड़ने के बाद बनारस में दो दिन ठहरकर गाड़ी मरम्मत कराने से लेकर दर्शन-पूजन और खरीदारी के लिए नगदी लेकर आए थे। टप्पेबाजी के शिकार ठेकेदार की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

अधिवक्ता पत्नी के संग हुई थी टप्पेबाजी
टप्पेबाजों के गिरोह ने पुलिस का चैन छीन लिया है। बुधवार को पांडेयपुर नई बस्ती दौलतपुर में अधिवक्ता अमरनाथ दुबे की पत्नी मीरा दुबे को भरमाकर दो टप्पेबाजों ने ढाई से तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए थे। पुलिस ने इस पर दो संदिग्धों का फोटो भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed