फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cro gone to medicle leave

सीआरओ मेडिकल पर गए-जौनपुर

Fri, 02 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
cro gone to medicle leave
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी जांच कराने के लिए नहीं पहुंचे बल्कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक को दिखाने के बाद छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने 30 जुलाई को जिलाधिकारी से 31 जुलाई को एक दिन का आकस्मिक अवकाश मांगा था। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश सीआरओ को दिया था। उनको 31 जुलाई को मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होकर स्वास्थ्य की जांच करानी थी। जिलाधिकारी का इससे संबंधित पत्र वायरल होने के बाद मामला आम लोगों में चर्चा का विषय बन गया। उसी दिन जिलाधिकारी ने सीआरओ के अधिकार वापस लेने का एक और आदेश जारी कर दिया। पूरे मामले को लेकर खलबली मच गई। उधर, सीआरओ बिना अवकाश लिए लखनऊ चले गए जहां और मेडिकल कॉलेज में अपना चेकअप कराया और मेडिकल पर छुट्टी चले गए। इस संबंध में सीआरओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वह स्वस्थ होने तक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भी जिलाधिकारी ने अवकाश को लेकर एक पीसीएस अधिकारी के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। तब भी पीसीएस अधिकारी बोर्ड के समझ उपस्थित हुए बिना मेडिकल पर चले गए थे। अब वे एक तहसील के एसडीएम हैं। पूछने पर उन्होंने कहा कि जो बीत चुका उस पर वह चर्चा नहीं करना चाहते। बेवजह इस प्रकरण में मुझे न घसीटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed